Notification texts go here Contact Us Buy Now!

How to Calculate Electricity Bill || Full Detail Information About Electricity Bill Form In Hindi

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated









How to Calculate Electricity Bill || Full Detail Information About Electricity Bill Form In Hindi


जय हिंद दोस्तों, मैं संदीप आज आपके लिए फिर से कुछ हटके और कुछ नया टॉपिक लेकर
आया हूं आज हम इलेक्ट्रिसिटी बिल कैलकुलेट करना सीखेंगे। जैसा कि आप जानते हैं
लॉकडाउन के बाद इलेक्ट्रिसिटी बिल बड़ के आने लगे हैं। ऐसे में लोगों के मन में
डाउट उत्पन्न होने लगा है की हमारा बिल हमारी खपत के अनुसार सही आया है या हमसे
अधिक पैसे वसूले गए हैं।

Electricity Bill calculate karna kyu jaruri hai aur iske kya fayde hain?



दोस्तों अगर आपको बिजली बिल कैलकुलेट करना आता है तो आप इसकी अहमियत अच्छे से
समझते होंगे। क्योंकि हम इससे बिल में हुई गलतियों का पता लगा सकते हैं और साथ
बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं लेकिन अगर आपको बिल कैलकुलेट ही नहीं
करना आता होगा तो आप कैसे तो इसकी गलतियों का पता लगाएंगे और कैसे उसकी शिकायत कर
पाएंगे। इसलिए बिल कैलकुलेट करना कितना जरूरी है आपको इसका एहसास हो गया होगा।



अगर आप भी बिजली बिल कैलकुलेट करना सीख चाहते हैं तो आखिर तक हमारे साथ बने रहे।
जिसस आपको बिल कैलकुलेट करने के फायदे मिल सके। जैसे कि आप अपने स्थाई शुल्क,
विद्युत खर्च आदि कैलकुलेट करना सीख जाएंगे।


Bijali Bill Ki Puri Jankari





  1. आपको बिजली के बिल में सबसे ऊपर बाय साइड आपका नाम मिल जाता है ठीक उसी के
    नीचे आपको बिलिंग ऐड्रेस देखने को मिलता है साथ ही मोबाइल नंबर।



  2. इसके बाद आपको बिलिंग स्थिति का कॉलम मिल जाता है बिल्ली में स्थिति दो
    प्रकार की होती है रेगुलर तथा क्लोज।



  3. नेक्स्ट कॉलम आपको ईमेल एड्रेस का मिल जाता है यहां आपको आपकी रजिस्टर ईमेल
    देखने को मिल जाते हैं।



  4. इसके बाद आपको K Number का कॉलम मिल जाता है जो कि आपके बिल का सबसे
    इंपोर्टेंट कॉलम है क्योंकि K नंबर के आधार पर ही बिजली विभाग आपका बिल
    उत्पन्न करता है तथा आपको भी के नंबर के आधार पर ही बिल जमा कराना
    पड़ता है। हर ग्राहक का अपना अलग-अलग के नंबर होता है जो बिजली विभाग द्वारा
    Generate किया जाता है।



  5. वर्तमान खाता संख्खा : यहां आपके बिजली विभाग के वर्तमान खाता संख्खा
    की सूचना दी जाती है।



  6. बिल माह : जिस माह में बिल बनाया (Generate) गया है।



  7. कुल माह बिल : इस बॉक्स में आपको कुल महा संख्या प्रदर्शित होती है।



  8. फीडर कोड : फीडर कोड से हम यह पता लगा सकते हैं की हमें बिजली
    किस खंबे या ट्रांसमीटर से मिल रही है। सिंपल भाषा में समझे तो फीडर का मतलब
    समझे तो जिस लाइन से बिजली हमारे घर तक आ रही है उस लाइन को फीडर कहां जाता
    है और हर लाइन का फीडर कोड अलग होता है।



  9. टैरिफ कोड : टैरिफ कोड सभी शहर, गांव और कस्बे का अलग अलग होता है
    जिसके आधार पर ही बिल में झूठ इत्यादि की जाती है। इसीलिए गांव और कस्बे का
    बिल शहर की तुलना में कम आता है।



  10. स्वीकृत श्रेणी : स्वीकृत सैनी दो प्रकार के होते हैं घरेलू
    (Domestic)तथा अघरेलू (Non-Domestic)। घरेलू बिल घर, मकान के लिए बनाया जाता
    है तथा अघरेलू आपके व्यापार आदि के लिए जैसे दुकान, होटल इत्यादि।



  11. स्वीकृत लोड : इस कॉलम से आपको यह पता चलता है कि आपके घर में
    कितने किलोवाॅट की बिजली सप्लाई दी जा रहे हैं।



  12. कनेक्टेड लोड : इससे आपको यह पता चलता है कि आप घर या व्यापार
    कितनी किलोवाॅट तक बिजली की खपत कर रहे हैं।



  13. शहरी तथा ग्रामीण: इससे आपको यह पता चलता है कि आपका कनेक्शन शहरी (URBAN) है
    या ग्रामीण(RURAL)।



  14. सप्लाई वोल्टेज : इससे आपको यह पता चलता है कि बिजली विभाग के द्वारा
    आपके घर में कितने वोल्ट की बिजली सप्लाई की जा रही है। 



  15. मीटर वोल्टेज : इससे आपको यह पता चलता है कि आप कितने वोल्ट की मीटर
    दिया गया है।



  16. मीटर टाइप : ऐसे आपको आपके मीटर के टाइप का पता चलता है कि आपका मीटर
    किस टाइप का है।



  17. औसत मासिक उपभोग : यहां आपका औसत मासिक उपभोग दिया जाता है। जिससे
    आपको यूनिट की खपत का भी पता चलता है



  18. मीटर सुरक्षा राशि : यह राशि हमें एक बार ही जमा कराने पड़ती है जब हम
    कनेक्शन लेते हैं।



  19. मीटर स्थिति : यहां आपको मीटर की स्थिति विवरण दिया जाता है।



  20. उपभोक्ता की स्थिति : इससे उपभोक्ता की स्थिति का पता चलता है कि
    उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल रेगुलर कर रहा है या या नहीं।



  21. वर्तमान पठन तिथि : यह वह तिथि है जिस दिन रीडिंग के लिए बिजली विभाग
    के कर्मचारी ने आपके मीटर से रीडिंग ली थी।



  22. गत पठन तिथि : इससे आप यह पता लगा सकते हैं आखरी बार बिजली विभाग के
    कर्मचारी ने आपके मीटर की रीडिंग कब ली थी।



  23. वर्तमान स्थापित मीटर संख्या : इससे आपको आपकी मीटर संख्या का पता
    चलता है।



  24. वर्तमान पठन (KWH) : इससे आप यह पता लगा सकते है की बिजली विभाग के
    कर्मचारी वर्तमान रीडिंग क्या लिखी है।



  25. गत पठन (KWH) : इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि बिजली विभाग के
    कर्मचारी ने लास्ट बार क्या रीडिंग नोट की थी।



  26. वर्तमान पठन (KVAH) : इसमें 3 फेस की वर्तमान रीडिंग को रिकॉर्ड किए
    जाता हैं।



  27. गत पठन (KVAH) : इसमें तीन फेस की लास्ट रीडिंग को रिकॉर्ड किया जाता
    है।



  28. बदले गए अतिरिक्त मीटर नंबर : यहां आप के बदले हुए मीटर के नंबर को
    लिखा जाता है।



  29. वर्तमान पठन (KWH) : यहां आपके बदले हुए मीटर की वर्तमान रीडिंग को
    लिखा जाता।



  30. गत पठन (KWH) : यहां आप के बदले हुए मीटर की लास्ट रीडिंग को
    लिखा जाता है।



  31. उपभोग (KWH) : यहां आपकी टोटल उपभोग यूनिट को लिखा जाता है।
    उपभोग निकालने का सूत्र [ उपभोग (KWH)= वर्तमान पठन (KVAH) - गत पठन (KVAH)]



  32. बिल जारी करने की तिथि: यहां वह तारीख रिकॉर्ड में लिखी जाती है जिस
    दिन बिल को जनरेट किया गया।

Vidyut kharch kaise nikaalen?



दाहिने ओर सबसे ऊपर हमें विद्युत खर्च का ऑप्शन मिल जाता है इस कॉलम में आपका कुल
विद्युत खर्च को दिखाया जाता है। विद्युत खर्च आपकी कुल उपभोग यूनिट पर निकाला
जाता है। विद्युत खर्च को आपकी कुल उपभोग यूनिट के ऊपर निकाला जाता है। जितनी
ज्यादा आपकी उपभोग यूनिट होगी उतना अधिक आपका विद्युत खर्च होगा। क्योंकि विद्युत
खर्च उपभोग यूनिट के अनुसार कम ज्यादा किया जाता है। नीचे चार्ट में अजमेर
विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की दरें हैं। यह दरे आपको बिल के पीछे भी मिल जाएंगे।











Full Detail Information About Electricity Bill Form



उदाहरण: मान लीजिए आपका दो महीने का उपभोग 719 यूनिट। तो अब हम अपना
विद्युत खर्च कैसे निकाले?



सबसे पहले हम एक माह की उपभोग यूनिट निकालेंगे इसके लिए हम कुल उपभोग को कुल माह
से भाग दे देंगे।


[719 उपभोग/2 माह = 359.5 प्रतिमाह]


अब दिए गए चार्ट के अनुसार हम अपनी यूनिट से कुल वित्तीय खर्च को निकाल सकते है

Calculation



कुल उपभोग यूनिट = 719, प्रतिमाह यूनिट = 359.5

























































No Particular Unit Rate Per Month Month Total Amount
1 प्रथम 50 यूनिट प्रतिमाह का योग 50 *3.50 = ₹175 प्रतिमाह 50 यूनिट विद्युत खर्च *2 माह कुल 50 यूनिक विद्युत खर्च = ₹350
2 51 यूनिट से 150 यूनिट प्रतिमाह {100 unit का योग} 100 *5.45 = ₹545 प्रतिमाह 100
यूनिट विद्युत खर्च
*2 माहकुल 100 यूनिक विद्युत खर्च = ₹1090
3 151 यूनिट से 300 यूनिट प्रतिमाह {150 यूनिट का योग} 150 *5.70 =₹855 प्रतिमाह 150
यूनिट विद्युत खर्
*2 माहकुल 150 यूनिक विद्युत खर्च = ₹1710
4 301 यूनिट से 500 यूनिट प्रतिमाह {59.5 unit का योग} 59.5 *6 =₹357 प्रतिमाह
59.5 यूनिट विद्युत खर्
*2 माहकुल 59.5 यूनिक विद्युत खर्च = ₹714
5 कुल वित्तीय 359.5 ₹3864


Sthaee shulk Kaise nikale?



स्थाई शुल्क निकालने के लिए आपको औसत मासिक उपभोग को देखना होगा। मान लीजिए आपका
औसत मासिक उपभोग 237 है। अब हमें ऊपर दिए गए चार्ट में प्रतिमाह स्थाई शुल्क के
कॉलम में चेक करना है कि हमारा स्थाई शुल्क किस रेंज में आता है। यहां हमारा
स्थाई शुल्क 200 की श्रेणी आ रहा है। तो हमारा 1 महीने का स्थाई शुल्क ₹200 है
तथा 2 महीने का ₹400. [ स्थाई शुल्क श्रेणी * कुल माह।

Vidyut shulk vartman upbhog kaise nikaalen?



विद्युत शुल्क वर्तमान उपभोग निकालना बहुत ही सरल है आपको आपके कुल उपभोग यूनिट
को विद्युत शुल्क से गुना कर देना है। उदाहरण के लिए हमारा कुल उपभोग यूनिट 719
है तो हमें इसे .40 पैसे से गुना कर देना है जिससे हमें विद्युत शुल्क वर्तमान
उपभोग प्राप्त हो जाएगा।



अगर आपके मन में अब भी कोई सामान हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में आपका सवाल
पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।


Postar um comentário

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.